कॉलेज छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए पूरे वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है।
महाविद्यालय विगत तीन वर्षों से सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्र/छात्राओं के व्यक्तित्व कौशल एवं प्रतिभा निखारने हेतु दृण संकल्पित है |
तीन वर्षों में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, एवं राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर पर महाविद्यालय का नाम उज्जवल किया है।
सत्र 2025-26 से महाविद्यालय द्वारा ब्रज कला संस्कृति के प्रचार/प्रसार को केंद्र में रखकर छात्र/छात्राओं हेतु सांस्कृतिक सुविधाएं प्रदान करने के द्रष्टि कोण से अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित किया है |
डॉ. विजय शर्मा (वाणिज्य के सहायक प्रोफेसर) सांस्कृतिक समिति के प्रभारी हैं। इच्छुक छात्र उनसे संपर्क कर सकते हैं।