B.S.A. (P.G.) College, Mathura बी.एस.ए. (पी.जी.) कॉलेज, मथुरा

रोवर्स रेंजर्स

महाविद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ ही साथ रोवर्स रेंजर्स के रूप में शिक्षणेत्तर गतिविधियों का आयोजन एक दशक से संचालित होता चला आ रहा है, जिसमें रोवरिंग/रेंजरिंग गतिविधियाँ यथा पुल निर्माण, गाँठे बन्धन, प्राथमिक चिकित्सा, वी.पी. सिक्स, मार्च पास्ड आदि के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियाँ यथा - निबन्ध लेखन, चित्रकला, भाषा, क्विज, वाद-विवाद, एकल व समूह गान आदि भी संचालित होती हैं। ये गतिविधियाँ छात्रोंपयोगी तो हैं ही साथ ही इसमें सहभागिता करने पर प्राप्त प्रमाण-पत्र के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा के कुछ पाठ्यक्रमों में वोनस अंक व कुछ सरकारी सेवाओं यथा पुलिस, रेलवे आदि में भी साक्षात्कार में अतिरिक्त अंक प्रदान किये जाते है।
माह सितम्बर से दिसम्बर तक छात्र छात्राओं को रोवर्स/रेंजर्स गतिविधियों का महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया जाता हैं। तत्पश्चात् महाविद्यालय स्तर की रोवर्स/रेंजर्स टीम का चयन किया जाता हैं। प्रति वर्ष दिसम्बर माह में अन्तर्विद्यालीय रोवर्स रेंजर्स समागम (रैली) का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा सम्पन्न कराया जाता है, जिसमें हमारे महाविद्यालय की रोवर्स/रेंजर्स टीमें सहभागिता करती है। विजेता/उपविजेता रोवर्स/रेंजर्स टीमों को राज्य स्तरीय रोवर्स रेंजर्स अन्तर्विश्वविद्यालीय समागम (रैली) में सहभागिता का अवसर मिलता हैं।
प्रो. एस. के. सिंह, प्रभारी, राजनीति शास्त्र विभाग महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स प्रभारी है। इच्छुक छात्र-छात्रायें इस सम्बन्ध में प्रो. एस. के. सिंह से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

हमारी गौरवपूर्ण गतिविधियाँ
No Data Uploaded

Copyright All rights reserved © 2023 | Privacy policy

Developed, Designed & Powered By: Brij Bhooshan, & Rukmani & Sons Pvt. Ltd.; Supported By: Purvi Bhooshan.